Saturday, April 25, 2026
Hometrendingजश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी 5 को, पुख्‍ता इंतजाम के लिए जिला...

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी 5 को, पुख्‍ता इंतजाम के लिए जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी 5 सितम्‍बर को सुबह 7:30 बजे निकाला जाएगा। जुलूस में किसी तरह का कोई डीजे ना हो, इसके लिए लोगों से गुजारिश की गई है।

जुलूस कमेटी के सचिव मौलाना मुमताज ने बताया जुलूस की रवानगी मौहल्ला दमामियांत से होगी। इसके बाद जुलूस मोहल्ला पिजारन, मौहल्ला छिंपान, लाल गुफा, गोगागेट मोहल्ला, गुजरान पुरानी जेल रोड, सिटी कोतवाली, सब्जी मंडी कोटगेट से मौहल्ला मोहावतान व दो पीर होते हुए कसाइयों की बारी से मौला व्यापारियन में जुलूस पहुंचेगा।

जुलूस के संबंध में मौलाना मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में एक शिष्‍टमंडल ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपे। मौलाना मोहम्मद सलीम ने बताया कि इस शांतिपूर्वक जुलूस से मोहम्मदी में आपके जिला ‌प्रशासन द्वारा पिछले कई वर्षों से सुरक्षा व शांति की व्यवस्था की जाती रही है। हर साल जुलूस से मोहम्मदी शांतिपूर्वक बीकानेर से निकलता आया है इसलिए इस वर्ष भी सुरक्षा शांति की व्यवस्था करवाने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है। मुस्लिम भाइयों और जनता के लिए जुलूस में अदब से चलने के लिए लोगों से गुजारिश भी की।

आईमा ए तंजीम के अध्यक्ष मौलाना इकरामुद्दीन ने कहा कि हमारे बीकानेर की गंगा जमुना तहजीब संस्कृति हमेशा कायम रही है और हमेशा रहेगी। बीकानेर के तमाम लोगों से गुजारिश की जुलुस में आप सब हमारा सहयोग करें हम सब मिलकर जिस तरीके से जुलूस निकालते हैं।

भारतीय मुस्लिम शांति मिशन के भाई मोहम्मद मेराज खान ने लोगों से अनुरोध किया किसी तरह का डीजे नहीं लाना है अगर आप डीजे लाते हैं प्रशासन कोई कार्रवाई करता है तो कमेटी किसी तरह की कोई जिम्मेदार नहीं होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!