






जयपुर Abhayindia.com आयकर विभाग ने आज कर चोरी के मामले में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर और कोटा में रियल एस्टेट और पान मसाला कंपनियों से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। विभाग की इस कार्रवाई के चलते कर चोरों में हड़कंप सा मच गया है।
जानकारी के अनुसार, विभाग की टीमों ने जयपुर में रियल एस्टेट ग्रुप के आठ ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं, कोटा में पान मसाला से जुड़े ग्रुप्स के चार ठिकानों पर छापेमारी की गई है। बताया जा रहा है किरियल एस्टेट डेवलपर्स के छह ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है।
विभाग की ओर से यह कार्रवाई प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में बड़े स्तर पर कैश लेन-देन और आयकर अनियमितताओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। आयकर विभाग की टीम विभिन्न ठिकानों से दस्तावेजों की जांच कर रही है और वित्तीय लेन-देन से जुड़ी जानकारी खंगाल रही है।


