







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के करनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीकाणा प्राइवेट आईटीआई के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बीकानेर के अयाना सोलर प्राइवेट लिमिटेड के खीचिया प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान अयाना सोलर प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियर राकेश कुमार ने विद्यार्थियों को सोलर प्लांट की तकनीकी जानकारियां दी।
इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि सोलर प्लांट वर्तमान में समय की आवश्यकता है और बिजली उत्पादन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को सोलर प्लांट के संचालन और सौर ऊर्जा के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी।
बीकाणा प्राइवेट आईटीआई के निदेशक विनोद धानुका ने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को सोलर प्लांट और सौर ऊर्जा निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारियां अयाना सोलर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दी गई। इससे बच्चों का शैक्षणिक विकास होगा और उन्हें भविष्य में रोजगार हासिल करने में सौर ऊर्जा प्लांट मदद करेंगे।




