Saturday, April 25, 2026
Hometrendingआईपीएस देवेन्‍द्र कुमार बिश्‍नोई ने संभाला विशेषाधिकारी का पदभार

आईपीएस देवेन्‍द्र कुमार बिश्‍नोई ने संभाला विशेषाधिकारी का पदभार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com आईपीएस देवेन्‍द्र कुमार बिश्‍नोई ने बुधवार को विशेषाधिकारी (पुलिस) गंगापुर सिटी का पदभार ग्रहण कर लिया। यहां पदभार संभालने के बाद उन्‍होंने अधीनस्‍थ अधिकारियों से क्षेत्र से संबंधित विषयों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकार की गुड गवर्नेंस को लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए फरियादियों की त्वरित सुनवाई होगी। आपको बता दें कि इससे पहले आईपीएस बिश्‍नोई भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात रहे। इस दौरान उनकी कार्यशैली की खूब सराहना हुई।

इससे पहले आईपीएस बनने पर बिश्‍नोई को भरतपुर एसपी लगाया गया था। आईपीएस बिश्‍नोई आरएएसी तीसरी बटालियन बीकानेर में कमांडेंट रह चुके थे। कानून की डिग्री हासिल कर चुके बिश्‍नोई 1977 बैच के अधिकारी हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!