Saturday, April 25, 2026
Hometrendingशिव शक्ति साधना पीठ की प्रेरणा से बीकानेर में शुरू होगी जलोटा...

शिव शक्ति साधना पीठ की प्रेरणा से बीकानेर में शुरू होगी जलोटा एकेडमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक अकादमी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनूप जलोटा शिव शक्ति साधना पीठ की प्रेरणा एवं सहयोग से बीकानेर में ‘जलोटा एकेडमी ऑफ स्पिरिचुअल म्यूजिक’ अकादमी खोलेंगे। जिसमें वैश्विक स्तर पर गायन के लिए आध्यात्मिक सनातनी गायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह बात मंगलवार को नत्थूसर गेट स्थित शिवशक्ति साधना पीठ में अनूप जलोटा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि बीकानेर शहर का जुड़ाव संगीत से सदैव रहा है, यहां के कलाकारों ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि विश्व स्तर पर कौशल, गायन से अपनी पहचान स्थापित की है। जलोटा ने बताया कि इस अकादमी का उद्देश्य युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक और शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देकर उन्हें के भारत के मूल संगीत से जोड़ना है। यह अकादमी आध्यात्मिक विकास, अनुशासन तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष ध्यान देती है और युवा पीढ़ी तक इन मूल्यों को पहुंचाने का कार्य करती है। जलोटा ने बताया कि वर्तमान में इस अकादमी की शाखा लखनऊ, कानपुर, भोपाल जैसे शहरों में है।यहां प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों माध्यमों से आध्यात्मिक रचनाओं, शास्त्रीय संगीत की सूक्ष्मताओं और स्वर प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है।

बीकानेर में इस अकादमी की स्थापना से यहां संगीत सीखने में रूचि रखने वाले लोगों को एक मंच उपलब्ध हो सकेगा, जहां पर वे अपनी स्वर विद्या को और अधिक निखार पायेंगे। उन्होंने फिल्मी संगीत के धुनों पर गाये जाने वाले भजनों की आलोचना करते हुए कहा कि पारंपरिक भजनों को संरक्षण देना समाज के प्रति हमारा उत्तरदायित्व है। उन्होंने बताया कि बीकानेर में स्थापित होने वाली इस अकादमी के प्रबंधन का कार्य शिव शक्ति साधना पीठ द्वारा किया जायेगा एवं संचालन का कार्य श्री अनूप जलोटा स्वयं देखेंगे। इस अवसर पर शिव शक्ति साधना पीठ के प्रदीप किराडू ने बताया कि बीकानेर के लोगों के लिए खासकर संगीत प्रेमियों के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि सुप्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा इस अकादमी की शाखा को बीकानेर में प्रारंभ करने जा रहे है। इससे यहां की प्रतिभाओं को अपने गायन का कौशल देश – दुनिया में दिखाने का अवसर मिलेगा।

अनूप जलोटा ने की भैरवजी की पूजा

नत्थूसर गेट स्थित शिव शक्ति साधना पीठ में मंगलवार को अनूप जलोटा ने भैरवजी की विशेष पूजा अर्चना की। पंडित प्रदीप किराडू के सानिध्य में मंत्रोच्चार के शास्त्रार्थ विधि से भैरवजी का तेल से अभिषेषक कर विशेष श्रृंगार किया गया। इस मौके पर पंडित प्रदीप किराडू ने अनूप जलोटा का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मदन गोपाल व्यास, विरेन्द्र किराडू, डॉ. सुरूचि मोहता, संगम उपाध्याय, कमल कोठारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!