








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय स्तर पर संस्थापन अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों, मंडल स्तरों पर सहायक प्रशासनिक अधिकारियों, वरिष्ठ सहायकों तथा जिला स्तरों पर कनिष्ठ सहायक पदों पर डीपीसी अविलंब किये जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंप कर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट एवं शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य मय प्रतिनिधि मंडल की बीच वार्ता हुई।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी में विलंब सभी मंडलों से सहायक प्रशासनिक अधिकारियों की स्थाई वरिष्ठता सूची प्रकाशित नहीं होने के कारण हो रहा है। इस पर शिक्षा निदेशक ने अजमेर मंडल अधिकारी को सहायक प्रशासनिक अधिकारी की 1/1/2025 की स्थिति में वरिष्ठता सूची अविलंब जारी करने के निर्देश दिए तथा सभी रिव्यू एवं नियमित डीपीसी जल्दी ही सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के नेतृत्व में विष्णु दत्त पुरोहित प्रदेश परामर्शक एवं नवरतन जोशी प्रदेश कोषाध्यक्ष आदि शामिल रहे।


