Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में 10 मई को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे महंगाई राहत...

बीकानेर में 10 मई को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे महंगाई राहत कैंप

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com महंगाई राहत कैंप, प्रशासन शहरों के संग तथा प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में शिविर होंगे। बीकानेर नगरीय क्षेत्र में वार्ड 79 का शिविर रामपुरिया कॉलेज, वार्ड 80 का शिविर ठंठेरा मोहल्ला स्थित आचार्य श्रीराम विद्यालय, वार्ड 22 का शिविर नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बिन्नाणी कन्या महाविद्यालय तथा वार्ड 24 का श्रीरामसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित होंगे। इनके अलावा शहरी क्षेत्र में 27 स्थानों पर स्थाई महंगाई राहत कैंप 30 जून तक आयोजित होंगे।

इसी श्रंखला में नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड नं. 11 व 13 का शिविर विश्वकर्मा भवन, खाजूवाला के वार्ड 6 स्थित व्यापार मंडल, देशनोक के वार्ड 7 स्थित नगर पालिका कार्यालय तथा नोखा के वार्ड नं. 7 व 8 का सुथारों का बास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिविर होगा।

इसी प्रकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बीकानेर के बरसिंगसर एवं अंबासर में, श्रीडूंगरगढ़ के समंदसर एवं ऊपनी में, कोलायत के चकबंधा नंबर 1 एवं गुड़ा में, नोखा के भामटसर एवं रासीसर पुरोहितान में, बज्जू के छीला कश्मीर, पूगल के आडूरी, छत्तरगढ़ के सादोलाई, खाजूवाला के 2 केडब्ल्यूएम में शिविर होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!