Sunday, May 5, 2024
Hometrendingराजस्‍थान में वसुंधरा ने साधा विरोधियों पर निशाना, पोस्‍टर विवाद पर कहा-...

राजस्‍थान में वसुंधरा ने साधा विरोधियों पर निशाना, पोस्‍टर विवाद पर कहा- जनता जिसके साथ

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव से पहले दिग्‍गज नेता सक्रिय हो रहे हैं। इस बीच, पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे का सियासी बयान सामने आया है। राजे ने अपने सियासी विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि पोस्‍टर में शक्‍ल लगे या कभी नहीं लगे, लेकिन जब तक जनता का प्‍यार है हमें किसी चीज की कमी नहीं है। आपको बता दें कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शुक्रवार को अजमेर के ब्यावर विधायक शंकर सिंह की माता के निधन पर उन्हें सांत्वना देने उनके घर पहुंची थी। इस दौरान राजे ने हाल में चले पोस्‍टर विवाद पर कहा कि पोस्टर पर फोटो नही लगाने से जनता का प्यार कम नही किया जा सकता। राजनीति होती रहती है। लेकिन, जनता जिसके साथ है नेता वही होता है।

पूर्व सीएम ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में जो भी व्यक्ति होता है, उसे मन से राजनीति करनी चाहिए। वसुंधरा राजे ने कहा कि सांवरलाल जाट दिल से राजनीति किया करते थे। इसलिए आज भी लोग उन्हें और उनके कामों को याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि दिमाग के साथ दिल नहीं लगाया तो यह जनता और नेता के बीच जो बंधन होता है वह नहीं रहेगा।

आपको बता दें कि राजे के दौरे से उनके समर्थक काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान, राजपाल सिंह शेखावत, प्रताप सिंह सिंघवी समेत कई नेता मौजूद रहे। राजे के जिले में प्रवेश करते ही कि टोल नाके पर भाजपा नेता विकास चौधरी की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद राजे का पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत नगर पालिका चेयरमैन कमल पाठक के नेतृत्व में गेगल टोल नाके पर जोरदार स्वागत किया गया। राजे ने कल्पवृक्ष के जोड़े के लच्छा बांध कर मन्नत भी मांगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular