Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में 2 दिनों में 687 ग्राम उत्थान शिविर आयोजित, 12 विभागों...

राजस्‍थान में 2 दिनों में 687 ग्राम उत्थान शिविर आयोजित, 12 विभागों की योजनाओं पर हो रहा काम

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन हो रहा है। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित हो रहे एक दिवसीय शिविर में ग्रामीणों व विशेष रूप से किसानों एवं पशुपालकों को 12 विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

ग्राम उत्थान शिविरों के पहले दिन 23 जनवरी को प्रदेशभर में आयोजित हुए कुल 366 शिविरों में 2 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। वहीं, दूसरे दिन 24 जनवरी को 321 शिविर आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों व पशुपालकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आगामी ग्राम उत्थान शिविरों में सहभागी बनें और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी से प्रथम चरण में प्रारंभ हुए ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन आगामी 25 व 31 जनवरी को किया जाएगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 1 फरवरी एवं 5 से 9 फरवरी तक भी प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर इन शिविरों का आयोजन होगा। प्रदेशभर में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!