Hometrendingभारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 26,500 से ज्यादा मामले...

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 26,500 से ज्यादा मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 8 लाख पार

AdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली । भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 26,506 नए मामले सामने आए। जिसके साथ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 8,21,493 (11 बजे तक) हो गए। कोविड-19 के 475 और मरीजों की मौत के साथ देश में इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 22,144 (11 बजे तक) हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी प्राप्त हुई।

कोविड-19 वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक 1.1 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार जिन 475 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 219  महाराष्ट्र से, 65 तमिलनाडु से, 45 दिल्ली से,  27 पश्चिम बंगाल से, 17 उत्तर प्रदेश से, 16 कर्नाटक से, 15 गुजरात से, 13 आंध्र प्रदेश से, 6 राजस्थान से, 8 बिहार से, सात तेलंगाना से, छह असम से हैं। 5-5 मरीजों की मौत हरियाणा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 4 मरीजों की मौत ओडिशा में और 1-1 मरीज की मौत छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड और मेघालय में हुई।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!