Hometrendingपूर्व सीएम राजे ने बढ़ते संक्रमण पर जताई चिन्ता, बीकानेर में कर्मचारी...

पूर्व सीएम राजे ने बढ़ते संक्रमण पर जताई चिन्ता, बीकानेर में कर्मचारी नेता पुरोहित से जाने हालात…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बीकानेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिन्ता जाहिर की है। साथ ही बीकानेर के हालात जानने के लिए एकीकृत कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित से बात की।

पुरोहित ने राजे को बताया कि कफ्र्यू के बाद शहर में सावधानी बढ़ी है मगर अब भी जांच का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार भी जरूरी है। राजे को बताया कि कर्मचारी और विप्र फाउंडेशन के लोग कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता का काम कर रहे हैं। मास्क और सेनेटाइजर बांटे जा रहे हैं।

बीकानेर की पूरी स्थिति जानने के बात पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने आश्वासन दिया कि इस मामले में वे राज्य सरकार से बात करेगी। उन्होंने बीकानेर में हालात सुधारने के लिए बेहतर प्रयास का भरोसा दिलाया।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!