Saturday, May 18, 2024
Hometrendingबीकानेर में भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ़ सदस्यों ने पी.बी.एम. अस्पताल में...

बीकानेर में भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ़ सदस्यों ने पी.बी.एम. अस्पताल में भेंट किए कूलर…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ़ सदस्यों की ओर से पी.बी.एम. हॉस्पिटल, बीकानेर में गर्मियों में मरीज़ों की सुविधाओं के लिए 11 कूलर  हॉस्पिटल प्रशासन को भेंट किये गये।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक सुशील कुमार, सहायक महाप्रबंधक अनिल सहाय, सहायक महाप्रबंधक राजमल जीनगर, अधिकारी संगठन के रीजनल सेक्रेटरी एम.एम.एल. पुरोहित, स्टाफ़ एसोसिएशन के उपमहासचिव मुकेश शर्मा एवं मनोज सैनी ने पी.बी.एम. अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी को 11 कूलर सुपुर्द किए।

इस अवसर पर एम.एम.एल. पुरोहित एवं मुकेश शर्मा ने बताया कि पी.बी.एम. हॉस्पिटल की आवश्यकताओं को देखते हुए बीकानेर में कार्यरत सभी स्टाफ़ सदस्यों के सहयोग से 11 कूलर प्रदान किए गए हैं। इससे पहले कोविड महामारी के समय भारतीय स्टेट बैंक के स्टाफ़ सदस्यों की ओर से पी.बी.एम. हॉस्पिटल में जीवनरक्षा उपकरण एवं आमजन को भोजन वितरण का कार्य किया गया था। पी.बी.एम. अस्पताल प्रशासन की तरफ़ से डॉ. एन.एल. महावर ने भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ़ का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव बुरी एवं रूपेश शर्मा भी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular