Hometrendingबीकानेर में पुलिस ने नकबजनी की वारदात का 6 घंटे में किया...

बीकानेर में पुलिस ने नकबजनी की वारदात का 6 घंटे में किया पर्दाफाश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने नकबजनी की एक वारदात को छह घंटे में ट्रेसआउट कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

घटनाक्रम : परिवादी मन्नू सरपरा ने दर्ज कराया कि मैं और मेरी पत्नी सुबह 8 बजे घर बंद कर काम पर चले गये थे। 1 बजे जब हम वापिस आए तो हमारे घर में ताले टूटे हुए थे अलमारी में रखा समान अस्त-व्‍यस्‍त हो रखा था! हमने चैक किया तो एक सोना का मंगलlसूत्र व एक हजार रुपये नहीं मिले, पूरा सामान बिखरा हुआ था। रिपोर्ट पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई भानीराम के द्वारा शुरू किया गया।

टीम व कार्यवाही :  घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी तेजस्वनी गौतम, एएसपी सिटी हरिशंकर के निर्देशन व वृताधिकारी वृत सदर शालिनी बजाज के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी महावीरप्रसाद के नेतृत्व मे भानीराम सउनि मय थाना स्टाफ की टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई। पूर्व मे चोरी के अपराधियों व सदिग्धों से पूछताछ की गई तथा अज्ञात आरोपियो की के सबंधं मे तकनीकी अनुसंधान किया गया व मुखबिर से जानकारी प्राप्त की गई तथा जानकारी के आधार पर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सदिग्ध मुल्जिम करण वाल्मिकी को दस्तयाब किया जाकर बाद अनुसंधान गिरफतार किया गया है। मुल्जिम को पेश अदालत कर पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। मुल्जिम से गहनता से अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम : भानीराम सहायक निरीक्षक पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर, रोहिताश हैडकानि, गणेश कानि, राकेश कानि।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular