










बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के संगठित गिरोह के आरोपी नौरंगलाल पुत्र सुरजाराम मेघवाल उम्र 21 साल निवासी साधासर पुलिस थाना जसरासर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 बाइक बरामद कर ली है। आपको बता दें कि आरोपी नौरंगलाल व उसके दो साथियों से पूर्व में 17 चोरी की मोटर साईकिलें बरामद की गई थी। आरोपी शहर व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रैकी कर बाइक चोरी करते हैं तथा उन्हें आस-पास के गावों में सस्ते दामों में बेच देते हैं। आरोपी अपने ऊंचे शौक व रंगीन ख्वाब पूरे करने व ऐशो आराम की जिन्दगी जीने के लिए बाइक चोरी कर बेचते हैं। अनुसंधान व पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावना हैं।
नोखा थानाप्रभारी ईश्वर प्रसाद के अनुसार, इस मामले में पूर्व में गुणपाल पुत्र दुर्गाराम मेघवाल उम्र 18 साल निवासी भामटसर और किशनाराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल उम्र 30 साल निवासी साधासर को गिरफ्तार किया गया था।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम : ईश्वर प्रसाद पुनि, वीरचंद उनि (प्रक्षु), सुरेश सिंह सउनि, राजूराम सउनि, सौभाग्यसिंह सउनि, शम्भुसिंह सउनि, रामावतार सउनि, पवनसिंह कानि, विक्रमसिंह कानि, खुाराज कानि, कैलाश बिश्नोई कानि, गोपालराम कानि, दिनेश कानि पुलिस थाना नोखा, दीपक यादव व दिलीपसिंह हैड कानि साईबर सैल बीकानेर।
















