बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में एक ओर तो राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर विकास कार्य करवाने के दावे किए जा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर पिछले कई दिनों से बंद पड़ी रोड लाइटों की तरफ ध्यान ही नहीं दिया जा रहा। आलम यह है कि बीकानेर में बीडीए के क्षेत्र की 70% लाईट व हाई मास्ट पिछले 10 से 15 दिनो से बन्द है और इन क्षेत्रों में अंधेरा छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार, डूंगर कॉलेज रोड, जेएनवी रोड, शिवबाड़ी रोड, बल्लम गार्डन रोड, अग्रवाल भवन रोड, आईटीआई रोड, पॉलीटेक्निक कालेज रोड, शनि मन्दिर रोड, मेडिकल कालेज रोड, आई हॉस्पिटल रोड, रेलवे ग्राउंड, रेलवे ग्राउण्ड के चारों तरफ, चौखूंटी पुलिया, सैटेलाइट अस्पताल, दुर्गादास सर्किल, मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड क्षेत्रों में रोड लाइट बंद है। इन मार्गों पर हाईमास्ट लाइटें भी गुल है। हालात यह है कि इन मुख्य मार्गों पर रोशनी के नाम पर केवल वाहनों की लाइटें ही नजर आती है।
लोगों ने बताया कि इस संबंध में बीडीए के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है। रोड लाइट की समस्या के निस्तारण के लिए शिकायत केन्द्र खोले जाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी ऐसा कोई केन्द्र सथापित नहीं किया गया है।
















