





बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 73 से बबलू पीर ने अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि दीपक पारीक एवं उनके परिवार के साथ उनके लंबे समय से पारिवारिक एवं घरेलू संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दीपक पारीक उनके भाई हैं और वे चुनाव में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
इस अवसर पर पीर साहब ने कहा कि इस मोहल्ले में किसी भी जाति-बिरादरी के घर बच्चा जन्म लेता है तो परंपरागत रूप से परिवारजन उसे दरगाह पर धोक लगवाने और पीर साहब का आशीर्वाद लेने के लिए लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव की मिसाल है।
बबलू पीर ने स्पष्ट किया कि अनिल कुमार पुरोहित सहित उनके साथियों के साथ उनके आपसी पारिवारिक एवं भाईचारे के संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अथवा किसी व्यक्ति के संबंध में उनके द्वारा कोई गलत या आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो को काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है, जबकि मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाती है। उन्होंने कहा कि सभी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है।







