





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 को रोमांच चरम पर है। इस बीच, वार्ड नंबर 2 से बडी खबर सामने आई है। यहां चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी गिरधारी लाल सुथार ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी दीपक व्यास को समर्थन देने का ऐलान किया है।
समर्थन पत्र जारी करते हुए गिरधारी लाल सुथार ने कहा कि यह उनका स्वतंत्र और स्वैच्छिक निर्णय है। वार्ड के विकास, जनहित और क्षेत्र की प्रगति को ध्यान में रखते हुए वे दीपक व्यास के साथ खड़े हैं। इस समर्थन के बाद वार्ड नं. 2 में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।







