Hometrendingबीकानेर में फन्‍ना बाबू ने भगवान शिव के जयघोष के बीच किया...

बीकानेर में फन्‍ना बाबू ने भगवान शिव के जयघोष के बीच किया विजया का छणाव

AdAdAdAdAdAdAd
Bhang Mahotsav In Mohta Chowk Bikaner
Bhang Mahotsav In Mohta Chowk Bikaner

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में होली के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं रौनक भी बढती जा रही है। इस बीच, इस बीच, होलाष्टक के साथ ही मोहता चौक में शुरू हुए भांग (विजया) महोत्‍सव के अंतर्गत बुधवार को भी विजया का छणाव किया गया। इस अवसर पर बीकाजी ग्रुप के निदेशक शिवरतन अग्रवाल (फन्‍ना बाबू) ने भगवान शिव के जयघोष के साथ विजया का छणाव किया। इसके बाद विजया का वितरण किया गया। महोत्‍सव के आयोजन से जुड़े ओमप्रकाश जोशी (बबला महाराज) ने बताया कि निर्धारित समय 11:56 बजे मंत्रोचारण के साथ ही भांग का छणाव शुरू हुआ। इसके बाद विजया प्रेमियों ने भांग गटकनी शुरू कर दी। इस दौरान भगवान शिवभोले शंकर के जयघोष भी लगते रहे। यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा।

महोत्‍सव के पहले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल कल्ला अतिथि के रूप में शामिल हुए। ओमप्रकाश जोशी (बबला महाराजने बताया कि यह सम्मेलन आठ मार्च तक चलेगा। इस दौरान सम्मान समारोह भी अंतिम दिन होगा। सम्मेलन में मास्टर मदन जैरी, केदार पारीक, ममिया महाराज, अजय देराश्रीमदन महाराज जोशी, शेखर छंगाणी, गणेश ओझा, शमशेर महाराज भादानी, मूलचंद बिस्सा, बलदेव बिस्सा, आशीष जोशी, जितेंद्र सिरोही, मोहित मारू सहित विजया प्रेमी भागीदारी निभा रहे हैं। सम्मेलन में बीकानेर प्रवासी भी मुम्बई, कोलकाता, अहमदाबाद, दिल्ली आदि शहरों से यहां आ रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular