Hometrendingबीकानेर में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात...

बीकानेर में सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में एमआरएफ टायर शोरुम के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में युवक यशवर्धन पुरोहित की मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसका दोस्‍त शशांक व्‍यास घायल हो गया। मृतक यश पुरोहित के चाचा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कैंपर गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी दम्‍माणी चौक निवासी 40 वर्षीय दीपक कुमार पुरोहित पुत्र उदयशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भतीजा यश पुरोहित व उसका दोस्‍त शशांक व्‍यास बाइक पर सवार होकर श्रीगंगानगर रोड की तरफ जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन कैंपर गाड़ी के चालक ने उन्‍हें टक्‍कर मार दी। हादसे में भतीजे यश की मौत हो गई जबकि शशांक घायल हो गया। मामले की जांच एएसआई बंशीलाल को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular