












बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने दो ज्ञापन सौंपकर शिक्षा निदेशक सीताराम जाट से मुलाकात कर मंत्रालयिक कर्मचारियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिव्यू एवं नियमित डीपीसी में हो रहे विलंब एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग से 1986 में चयनित कनिष्ठ लिपिकों के मामले लम्बित कार्मिकों को हो रहे आर्थिक नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित करवाया।
आचार्य ने शिक्षा निदेशक को अवगत कराया कि शिक्षा निदेशालय के द्वारा राज्य सरकार को पत्र दिनांक 24-11-25 एवं 3-12-25 भेज का रिव्यू एवं नियमित डीपीसी के सम्बन्ध में मार्गदर्शन मांगा था जो कि अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। उसे अविलम्ब प्राप्त किया जाए। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक द्वारा संघ की मांग पर सकारात्मक रूख अपनाते हुए केडर रिव्यू पदों की वांछित स्वीकृति राज्य सरकार से प्राप्त की। उसके लिए निदेशक का आभार व्यक्त किया गया तथा आग्रह किया गया कि निदेशालय स्तर पर कार्यालयवार/शालावार/मदवार/पदवार आवंटन जारी कर आईएफएमएस पर संशोधन करवाया जाए। आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मांगों पर शीघ्र ही निर्णायक कार्यवाही करने का आवश्वासन दिया है।




