Hometrendingबीकानेर में पत्‍नी की हत्‍या के आरोप में पति गिरफ्तार

बीकानेर में पत्‍नी की हत्‍या के आरोप में पति गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की रंगा कॉलोनी स्थित घर में अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर खुद भी खुदकुशी का प्रयास करने के मामले में आरोपी पति दीपक कुम्‍हार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि आर्थिक तंगी को लेकर पति-पत्‍नी में मनमुटाव रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक कुम्‍हार को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि दीपक अपनी पत्‍नी कंचन के साथ रंगा कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रह रहा था। 13 सितम्‍बर को उसके घर का कमरा बंद था और उसमें से बदबू आ रही थी। क्षेत्र के लोगों की सूचना पर नयाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो कंचन मृत अवस्‍था में मिली। वहीं, उसका पति दीपक अदर्धचेतन अवस्‍था में था। जिसे बाद में पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कंचन के परिजनों ने दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। मामले की जांच आरपीएस गिरधारी लाल ढाका को सौंपी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक कुम्‍हार हनुमानगढ़ के बिरकाली का रहने वाला है। कंचन के साथ उसकी शादी चार महीने पहले ही हुई थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular