Tuesday, April 28, 2026
Hometrendingदेश में कैसा होगा लॉकडाउन 5.0? मिल सकती हैं ये छूट...

देश में कैसा होगा लॉकडाउन 5.0? मिल सकती हैं ये छूट…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में हुए लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म होगा, इसके बाद लॉकडाउन 5.0 (Lockdown 5.0) किस तरह से लागू होगा, इस पर सबकी नजर है। हालांकि, लॉकडाउन 5.0 पर अभी मंथन का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। संभवत: इसमें पीएम मोदी लॉकडाउन 5.0 को लेकर बहुत कुछ साफ कर सकते हैं। बहरहाल, सूत्रों के अनुसार देश में दो सप्‍ताह के लिए लॉकडाउन का बढ़ना लगभग तय है।

जानकारी के अनुसार,  लॉकडाउन 5.0 के दौरान मुख्य जोर कोरोना के बड़े हॉटस्पॉट पर होगा। हॉटस्‍पॉट एरिया में सख्‍ती बढाई जा सकती है। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में पहले से अधिक छूट दी जा सकती है।

इधर, कोरोना के मामलों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता में सख्‍ती बढ सकती है। आपको बता दें कि इन सभी 11 शहरों में भारत में कुल कोरोना संक्रमित केस के 70 प्रतिशत मामले सामने आए हैं।

ये मिल सकती है छूट…

लॉकडाउन 5.0 के दौरान धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट दी जा सकती है, लेकिन नियम और शर्तें लागू रहेंगी। सभी जोन में सैलून और जिम को खोलने की इजाजत दी जा सकती है, सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर। शादी और अंतिम संस्कार में कुछ और लोगों को शामिल होने की छूट दी जा सकती है।

इधर, राजस्थान में लॉकडाउन को केवल दो श्रेणियों ‘कर्फ्यू और नॉन-कर्फ्यू’ जोन में बांटा जा सकता है। बताया जा रहा है कि नॉन-कर्फ्यू जोन में लगभग सभी गतिविधियों की अनुमति होगी।

विष्‍णुदत्‍त विश्‍नोई प्रकरण : गहलोत सरकार के इस मंत्री ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!