Hometrendingराजस्‍थान में मानसून के लिए कितने दिन और इंतजार? पढ़ें रिपोर्ट...

राजस्‍थान में मानसून के लिए कितने दिन और इंतजार? पढ़ें रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गर्मी के दौर के बीच अब सभी को मानसून की उडीक लगी हुई है। वैसे मौसम विभाग की नजरें भी मानसून पर ही टिकी हुई है। विभाग के अनुसार, मानसून अब एक-दो दिन बाद केरल में प्रवेश कर जाएगा। इसके करीब 20 दिन बाद मानसून राजस्थान में प्रवेश करेगा।

विभाग के अनुसार, इससे पहले 28 मई को प्रदेश में एक नया और कम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर जयपुर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में देखने को मिलेगा।

इधर, आईएमडी के अनुसार, मानसून एक जून तक कभी भी केरल में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए वास्तविक समय की पड़ताल भी की जा रही है। इस सप्ताह के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। केरल में मानसून एक जून तक किसी भी समय आ सकता है। वहीं राजस्थान में मानसून जून के दूसरे सप्ताह बाद 17 से 20 जून के आसपास आने के आसार हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular