Thursday, June 4, 2026
Hometrendingखेल मंत्री चांदना के मामले में सीएम गहलोत का बयान- उनके पास...

खेल मंत्री चांदना के मामले में सीएम गहलोत का बयान- उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए वह तनाव में आ गए…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में खेल मंत्री पद से हटाने के अशोक चांदना के ट्वीट पर अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। सीएम गहलोत ने कहा कि अशोक चांदना के पास बड़ी जिम्मेदारी है, इसलिए वह तनाव में आ गए होंगे और तनाव में उन्होंने ऐसा ट्वीट कर दिया होगा। उन्‍होंने कहा कि मेरी अभी उनसे बात नहीं हुई है। उनको बुला कर बात करेंगे और उन्हें मना लेंगे।

आपको बता दें कि सीएम गहलोत शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर रामनिवास बाग में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अशोक चांदना ने पहले भी स्टेट लेवल पर ग्रामीण खेलों का आयोजन किया था और अब बजट घोषणा के अनुसार भी वह बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें इतिहास बनेगा कि गांव के 30 लाख लोग उस खेल में शामिल होंगे, जिनमें कबड्डी- हॉकी और कई सारे खेल हैं। ऐसे में अशोक चांदना के पास बड़ी जिम्मेदारी है और उन पर काफी तनाव भी है और शायद तनाव में आकर ही उन्होंने इस तरह का ट्वीट कर दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है मेरी उनसे बात नहीं हुई है उन्हें बुलाकर उनसे बात करेंगे।

आपको बता दें कि  खेल मंत्री अशोक चांदना ने देर रात ब्यूरोक्रेसी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था और लिखा था कि मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी भागों का चार्ज कुलदीप राका को दे दिया जाए क्योंकि वैसे भी वही सभी भागों के मंत्री हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!