Thursday, June 4, 2026
Homeराजस्थानहादसे में गृह मंत्री घायल, नाक पर चोट, सीएम ने जाना हाल-चाल

हादसे में गृह मंत्री घायल, नाक पर चोट, सीएम ने जाना हाल-चाल

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया की कार शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे शिवदासपुरा थाना इलाके में टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। गृहमंत्री कटारिया की नाक में चोट आई। निजी अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। कटारिया शनिवार रात कोटा से जयपुर लौट रहे थे। सीएम वसुंधरा राजे ने उनका हाल-चाल जाना।

डीसीपी साउथ विकास पाठक के हवाले से आई खबर के अनुसार हादसा शिवदासपुरा टोल पर हुआ। वहां स्पीड ब्रेकर पर पायलट गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए और पीछे आ रही गृहमंत्री की कार टकरा गई। एस्कॉर्ट में साथ चल रहे पुलिसकर्मी गृहमत्री कटारिया को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। नाक पर चोट का सीटी स्कैन भी कराया गया। हालांकि चोट गंभीर नहीं बताई गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कटारिया अपने जयपुर स्थित आवास चले गए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!