Monday, June 22, 2026
Hometrendingगृहमंत्री अमित शाह का 20 को बीकानेर दौरा, सीएम, प्रदेशाध्‍यक्ष सहित कई...

गृहमंत्री अमित शाह का 20 को बीकानेर दौरा, सीएम, प्रदेशाध्‍यक्ष सहित कई नेता आएंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। वे यहां करीब सौ मिनट रहेंगे। जिसमें 60 मिनट की मीटिंग रहेगी, बाकी समय एयरपोर्ट से बैठक स्थल पार्क पैराडाइज, रानी बाजार के बीच आवागमन में लगेगा। अधिकृत मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 20 फरवरी को 11:50 बजे नाल एयरपोर्ट उतरेंगे। यहां से 11:55 पर सडक़ मार्ग से बैठक स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:10 बजे पार्क पैराडाइज पहुंचेंगे। 12:10 से 1:10 तक बैठक होगी। 1:15 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 1:25 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर, 1:30 बजे उदयपुर के लिए हवाई मार्ग से रवाना हो जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए है। तीन लोकसभाओं की चुनाव प्रबंधन समितियों की लस्टर मीटिंग हैं। लस्टर में बीकानेर लोकसभा, चूरू लोकसभा व श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ लोकसभा शामिल हैं।

शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ कल बीकानेर पहुंचेंगे। इस बीच, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया पहुंचे बीकानेर पार्क पैराडाइज पहुंचे जहां जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विजय आचार्य, मोहन सुराणा, नरेश नायक, मनीष सोनी, अशोक प्रजापत, जतिन सहल ने उनका स्‍वागत किया।

बीजेपी शहर महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि लस्टर के प्रभारी सतीश पूनिया, जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य सहित तीनों लोकसभाओं के करीब ढ़ाई सौ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। इनमें विधायक, महापौर आदि भी शामिल हैं।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!