Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingउच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक में नवीन उप तहसील मंजूरी देने...

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने देशनोक में नवीन उप तहसील मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
बीकानेर abhayindia.com उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक को नवीन उप तहसील बनाने की मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का देशनोक की जनता की ओर से आभार जताया है और कहा कि यह उनके विधानसभा क्षेत्र के देशनोक की जनता के लिए बहुत बड़ी सौगात है।

 

 

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देशनोक में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ हो जाने पर यहां की जनता के राजस्व संबंधी कार्य के लिए बीकानेेर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जनता के काम होने पर समय और धन की बचत होगी। उन्होंने बताया कि नवीन उप तहसील देशनोक में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 22 राजस्व ग्राम शामिल होंगे।

 

देशनोक कस्बे में नवीन उप तहसील की स्वीकृति की खबर आने पर कस्बे में खुशी की लहर छा गई है। कस्बे वासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत के साथ-साथ अपने विधायक भंवर सिंह भाटी का भी आभार जताया है।
AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!