Sign in Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Create an account
Privacy Policy
Sign up
Welcome!Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Create an account
Privacy Policy
Create an account
Welcome! Register for an account
A password will be e-mailed to you.
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Wednesday, April 29, 2026
Sign in / Join
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Facebook
Instagram
Twitter
Vimeo
Youtube
Logo
  • BIKANER
  • RAJASTHAN
  • INDIA
  • ASTROLOGY
  • SPORTS
  • BUSINESS
  • MIGRANT BIKANERI
  • VIDEO
Hometrendingमोहल्ले को सेनेटाइज करने का स्वयं ने उठाया जिम्मा...

मोहल्ले को सेनेटाइज करने का स्वयं ने उठाया जिम्मा…

Abhay India
By Abhay India
July 9, 2020 10:09 pm
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    AdAdAdAdAdAdAd

    बीकानेर abhayindia.com कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देख अब भीतरी परकोटे के लोगों ने मोहल्ले में स्वयं ही सेनेटाइज करने की पहल की है। गुरुवार को जागरुक लोगों ने किकाणी व्यासों के चौक में स्वयं ही पूरे मोहल्ले में सेनेटाइजर का छिड़काव किया।

    राहुल व्यास ने अभय इंडिया को बताया की जिस तरह बीकानेर मे कोरोना शहर में अपने पांव पसार रहा है, सभी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि अपने घरों के साथ-साथ आस के क्षेत्र में सेनेटाइजर करें। यदि स्वयं जागरुक रहे तो कोरोना से जीत पाना कठिन नहीं होगा। विजय व्यास ने बताया उनकी टीम ने चौक, पाटों व आसपास के क्षेत्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव अपने स्तर पर ही किया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

    उठ रही है मांग

    शहरी क्षेत्र में सेनेटाइजर का स्प्रे कराने की मांग जागरुक नागरिक लगातार उठाते आ रहे हैं, अब लोग  प्रशासन का इंतजार करने की बजाय स्वयं ही आगे बढ़कर यह जिम्मा उठा रहे हैं।

    बीकानेर : एरिया मजिस्ट्रेट और एसएचओ जारी करेंगे पास…

    बीकानेर abhayindia.com जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने कहा है कि शहर के तीन थानों में गुरुवार रात  8 बजे से निषेधाज्ञा लागू करने का उद्देश्य आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा और शहर को कम्युनिटी स्प्रेड से बचाना है। इसके लिए आमजन के सहयोग से संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट और थानाधिकारी समन्वय करते हुए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएंगे।

    मेहता ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोर टीम के साथ बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि निषेधाज्ञा प्रभावित सभी क्षेत्रों में लोगों को आपात स्थिति में परेशान नहीं होना पड़े। दूध, राशन और दवा जैसी आवश्यक सप्लाई सुचारू रूप से हो यह सुनिश्चित किया जाए। मेहता ने कहा कि शहर में पिछले कुछ समय से कोरोना की काफी पॉजिटिव मिले हैं, इसे देखते हुए निषेधाज्ञा लागू करने की कार्यवाही की गई है। समन्वित प्रयासों से निषेधाज्ञा प्रभावी रूप से लागू हो।

    जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि संबंधित थाना क्षेत्र के एरिया मजिस्ट्रेट और थाना अधिकारी को किराना, राशन आदि की सक्षम दुकानों को पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। इन दुकानों के पास कल ही जारी कर दिए जाएं। मेहता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में शादी में केवल 10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है, शादी के आयोजन के लिए भी संबंधित एसएचओ और एरिया मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किया जाएगा। मेडिकल, परीक्षा जैसी आपात स्थिति में अन्य स्तर पर भी पास जारी करवाए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए जाने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र दिखाने पर रोका नहीं जाएगा।

    निजी क्षेत्र के कार्मिकों को नहीं जारी होंगे पास
    जिला कलक्टर ने कहा कि इन थाना क्षेत्रों में दूध की डोर टू डोर सप्लाई अनुमत है। राशन की पास प्राप्त दुकानें ही खुली रहेगी। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि दुकान पर एक समय में एक ही व्यक्ति सामान ले और सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए दुकान विक्रेता सामान बेचें। मेहता ने कहा कि ड्राई किट और अन्य आवश्यक सप्लाई के लिए निगम और रसद विभाग समन्वय कर व्यवस्था करवाएं। जिला कलक्टर ने कहा कि निषेधाज्ञा प्रभावित  क्षेत्रों से किसी भी व्यक्ति को आपात स्थिति के अतिरिक्त घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। क्षेत्र में आने वाले निजी कार्यालय, संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। इन क्षेत्रों में रहने वाले निजी क्षेत्र के कार्मिकों को भी पास जारी नहीं किए जाएंगे। अति आवश्यकता होने पर राजकीय कार्यालय के विभागीय अधिकारी इन क्षेत्रों में निवासरत अपने कार्मिक को बुला सकेंगे, इसके लिए अलग से कोई पास जारी नहीं होगा। कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र मान्य रहेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि निषेधाज्ञा के दौरान इन क्षेत्रों में अखबार वितरण का कार्य पूर्व की भांति जारी रहेगा।

    हर थाना क्षेत्र में रहेगी अनाज और फल सब्जी की मोबाइल वैन
    जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि निषेधाज्ञा प्रभावित प्रत्येक थाना क्षेत्र में फल सब्जी तथा अनाज वितरण के लिए एक-एक मोबाइल वैन उपलब्ध रहेगी। वैन द्वारा क्षेत्र का नियमित रूप से राउंड किया जाएगा तथा बाकी समय यह थाने में खड़ी रहेगी ताकि डिमांड आने पर लोगों को खाद्य सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जा सके। गैस सप्लाई इन क्षेत्रों में यथावत रहेगी।

    व्यापक स्तर पर होगी रेंडम सेंपलिंग
    जिला मजिस्ट्रेट ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि निषेधाज्ञा के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि इस क्षेत्र की डोर टू डोर स्क्रीनिंग हो तथा सैंपलिंग के लिए शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने व्यापक स्तर पर सैंपल लेने के निर्देश देते हुए कहा कि निषेधाज्ञा समाप्त होते-होते यह सुनिश्चित हो जाए कि संक्रमण चेन टूट जाए। इन क्षेत्रों में स्थित सभा भवन चिन्हित कर उनमें गैर लक्षण (एसिम्प्टोमेटिक) मरीजों को रखा जा सकता है। जिला कलेक्टर ने नगर निगम को इस पूरे क्षेत्र को निषेधाज्ञा प्रभाव में रहने के दौरान सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए।

    सभी निर्माण गतिविधियां रहेगी बंद
    जिला कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस क्षेत्र की इस दौरान सभी निर्माण गतिविधियां बंद रहेगी। केवल आपात और अत्यावश्यक सेवाओं को ही खुले रहने का निर्देश दिया गया है। इन थाना क्षेत्रों में आने वाली राष्ट्रीयकृत तथा निजी बैंकों की चेस्ट ब्रांच के अतिरिक्त सभी बैंक शाखाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं केवल जरूरी परिस्थिति होने पर ही इस क्षेत्र में रहने वाले कर्मचारियों को काम पर बुलाया जा सकेगा।

    पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ पूरा समन्वय रखेगी। निषेधाज्ञा प्रभावित क्षेत्र में संयत व्यवहार रखते हुए नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। मेडिकल दुकानों के विक्रेता संयत व्यवहार रखते हुए आवश्यक कागजात प्रस्तुत करें और इस क्षेत्र में दवा दुकानें सामान्य रूप से खोल सकेंगे। जिन स्थानों पर दो थाना क्षेत्रों की सीमाएं लगती हैं उन स्थानों पर निषेधाज्ञा प्रभाव में रहेगी।

    पुलिस अधीक्षक के साथ लिया सिटी राउण्ड
    जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया और अन्य अधिकारियों के साथ  शहर के उन क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा, जहां गुरूवार रात से कफ्र्यू लगना है। मेहता ने रानी बाजार, गोगागेट, शीतला गेट, जस्सूसर गेट, गोकुल सर्किल, जिला अस्पताल क्षेत्र का दौरा करते हुए मार्केट, ट्रैफिक तथा अन्य गतिविधियों की स्थिति का जायजा लिया।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए एच गौरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) सुनीता चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा एरिया मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी साथ थे।

    https://youtu.be/CXjBAGmDzKk

    Preview YouTube video कलक्टर ने किया पीबीएम अस्पताल का निरीक्षण, ये दिए निर्देश

    बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

    बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

    राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

    Preview YouTube video निष्पक्षता की मिसाल है अभय इंडिया : मनोज बजाज, डायरेक्टर, सिंथेसिस संस्थान

    निष्पक्षता की मिसाल है अभय इंडिया : मनोज बजाज, डायरेक्टर, सिंथेसिस संस्थान

    Preview YouTube video सच्ची ख़बरों में अभय इंडिया एक नंबर पर है : टन्नु काका

    सच्ची ख़बरों में अभय इंडिया एक नंबर पर है : टन्नु काका

    Preview YouTube video टीम अभय इंडिया का हिस्सा हैं हम : नरेंद्र आचार्य

    टीम अभय इंडिया का हिस्सा हैं हम : नरेंद्र आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है सारी खबरें : बबला महाराज

    अभय इंडिया से मिल जाती है सारी खबरें : बबला महाराज

    Preview YouTube video सच्‍ची और पुख्‍ता खबरें ऐसे ही देता रहे अभय इंडिया : रोशन भाई जूही फ्लावर्स

    सच्‍ची और पुख्‍ता खबरें ऐसे ही देता रहे अभय इंडिया : रोशन भाई जूही फ्लावर्स

    Preview YouTube video प्रामाणिकता एवं निष्पक्षता के साथ खबरें देता हैं अभय इंडिया : डॉ. अनंत जोशी

    प्रामाणिकता एवं निष्पक्षता के साथ खबरें देता हैं अभय इंडिया : डॉ. अनंत जोशी

     

     

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल है अभय इंडिया : डॉ. श्‍याम अग्रवाल

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबरों का रहता है इंतजार : अशोक आचार्य, पूर्व उपमहापौर

    अभय इंडिया की खबरों का रहता है इंतजार : अशोक आचार्य, पूर्व उपमहापौर

    Preview YouTube video निष्पक्षता से खबरें देने का काम कर रहा अभय इंडिया : अनिल व्‍यास

    निष्पक्षता से खबरें देने का काम कर रहा अभय इंडिया : अनिल व्‍यास

    Preview YouTube video बीकानेर की आवाज है अभय इंडिया : डॉ. बिटठल बिस्‍सा (उपकुलसचिव, एमजीएसयू)

    बीकानेर की आवाज है अभय इंडिया : डॉ. बिटठल बिस्‍सा (उपकुलसचिव, एमजीएसयू)

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है अभय इंडिया की पहचान : भंवर सिंह भाटी, उच्‍च शिक्षा मंत्री

    निष्‍पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता है अभय इंडिया की पहचान : भंवर सिंह भाटी, उच्‍च शिक्षा मंत्री

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबर सही और सटीक आती है : अरविंद मिढा

    अभय इंडिया की खबर सही और सटीक आती है : अरविंद मिढा

    Preview YouTube video निष्‍पक्ष और सकारात्‍मक पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया का आभार : डॉ. अबरार पंवार

    निष्‍पक्ष और सकारात्‍मक पत्रकारिता के लिए अभय इंडिया का आभार : डॉ. अबरार पंवार

    Preview YouTube video अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

    अभय इंडिया से मिल जाती है हर खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता

    Preview YouTube video पुख्‍ता खबरें देता हैं अभय इंडिया, स्‍थापना पर शुभकामनाएं : डॉ. बी. डी. कल्‍ला

    पुख्‍ता खबरें देता हैं अभय इंडिया, स्‍थापना पर शुभकामनाएं : डॉ. बी. डी. कल्‍ला

    Preview YouTube video अभय इंडिया की खबरों की रहती है उडीक : कमल नारायण आचार्य

    अभय इंडिया की खबरों की रहती है उडीक : कमल नारायण आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया दे रहा पल-पल की खबर, स्‍थापना की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य

    अभय इंडिया दे रहा पल-पल की खबर, स्‍थापना की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. कृष्णा आचार्य

    Preview YouTube video अभय इंडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता की कायम की मिसाल : पं. किशन ओझा

    अभय इंडिया ने निष्पक्ष पत्रकारिता की कायम की मिसाल : पं. किशन ओझा
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article
      कोविड सेन्टर में मनाया बर्थ डे…
      Next article
      बीकानेर के 4 थाना क्षेत्र के कुछ हिस्से में निषेधाज्ञा जारी
      - Advertisment -

      Most Popular

      Bikaner Crime : फर्जी डिग्रियां बनाकर विदेश भेजने के नाम पर युवक से 26 लाख रुपए हड़पे

      April 28, 2026 3:58 pm

      घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए 1 मई से बदलेगी व्‍यवस्‍था, ओटीपी जरूरी, बुकिंग के दिन भी बदले

      April 28, 2026 3:43 pm

      बूंद-बूंद पानी को तरस रहा कोडमदेसर तालाब, पशु-पक्षियों के सूख रहे हलक, जागरूक आए आगे…

      April 28, 2026 3:18 pm

      शिक्षा निदेशालय में कार्मिक विभाग द्वारा किए गए औचक निरीक्षण पर उठाये सवाल, सीएम, राज्‍यपाल को भेजे ज्ञापन

      April 28, 2026 3:10 pm

      करणी इंडस्ट्रियल एरिया में अघोषित बिजली कटौती से उद्योगों को प्रतिदिन लाखों का नुकसान

      April 28, 2026 3:06 pm

      बीकानेर विकास प्राधिकरण की पट्टों सहित सभी पत्रावली ई-मोड पर ही संधारित करने के निर्देश

      April 28, 2026 3:03 pm

      गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा में उमड़े साधु संत गौभक्त, सरजूदास महाराज ने कहा- गौहत्या पूर्णत: बंद हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा

      April 27, 2026 9:14 pm

      बीकानेर में भाजपा नेताओं ने महसूस किया “जनसमस्‍याओं का अंबार”, कलेक्‍टर से मिला प्रतिनिधिमंडल

      April 27, 2026 8:58 pm

      बीकानेर में एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 450 से अधिक किशोरियों को लगा सुरक्षा टीका

      April 27, 2026 8:54 pm

      बीकानेर पहुंची स्‍टेट निरीक्षण टीम के औचक निरीक्षण में खुली सिस्‍टम की पोल, कई कार्यालय कक्ष बंद मिले

      April 27, 2026 8:52 pm

      बीकानेर में कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन मंगलवार को, नामी कंपनियाँ देंगी युवाओं को रोज़गार

      April 27, 2026 8:48 pm

      शिक्षा निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर की कार्यवाही

      April 27, 2026 8:46 pm

      राजस्‍थान में हीट वेव दौर जारी, नया सिस्‍टम लाएगा आंधी-बारिश, तब गिरेगा पारा

      April 27, 2026 10:30 am

      नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया बीडीए के विकास कार्यों का निरीक्षण, ये दिए निर्देश…

      April 27, 2026 10:20 am

      भाटी ने प्रमुख शासन सचिव से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं से कराया अवगत, सुझाव दिये

      April 27, 2026 10:16 am

      वैदिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने जीती बीकानेर डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो चैम्पियनशिप

      April 27, 2026 10:11 am

      कुल देवी डेहरू माता मंदिर का तृतीय पाटोत्स्व (स्थापना दिवस) 17 जून को

      April 27, 2026 10:07 am

      उष्‍ट्र संरक्षण के लिए एनआरसीसी व बीआरसी ने लगाई मिलकर दौड़

      April 27, 2026 10:01 am

      आज का चौघड़िया (27 अप्रैल) : दिन और रात के जानिये शुभ मुहूर्त…

      April 27, 2026 9:56 am

      कैंसर से बचाव के लिए कीमोथेरेपी की बजाय टैबलेट के जरिए उपचार की पहल उत्साहजनक

      April 25, 2026 8:01 pm

      बीकानेर में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

      April 25, 2026 7:56 pm

      बीकानेर में मॉक ड्रिल : प्लांट में एयर स्ट्राइक व उससे गैस टैंकरों में लगी आग पर पाया काबू

      April 25, 2026 7:54 pm

      एसकेडी युगांतर मॉडर्न स्कूल में कार्यशाला : जादू नहीं विज्ञान है… चमत्कार के पीछे होता है विज्ञान का लॉजिक

      April 25, 2026 7:51 pm

      बीकानेर में भीषण गर्मी का दौर, 1 से आठवीं तक के स्‍कूलों का समय बदला

      April 25, 2026 7:47 pm

      राजस्‍थान विधानसभा भवन की नियमित होगी एण्टी सबोटाज जांच, ई-मेल की सामग्री भ्रामक निकली

      April 25, 2026 10:22 am
      Load more
      abhay india logo

      ABOUT US

      देश की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल।

      Contact us: abhayindia07@gmail.com

      FOLLOW US

      Blogger
      Facebook
      Flickr
      Instagram
      VKontakte

      © AbhayIndia.com | Indian News Portal

      • BIKANER
      • RAJASTHAN
      • INDIA
      • ASTROLOGY
      • SPORTS
      • BUSINESS
      • MIGRANT BIKANERI
      • VIDEO
      error: Content is protected !!