Hometrendingराजस्थान में गिरे ओले, फसलों को नुकसान की आशंका, देखे वीडियो

राजस्थान में गिरे ओले, फसलों को नुकसान की आशंका, देखे वीडियो

जयपुर abhayindia.com रामगढ़ गांव में आज जमकर ओलावृष्टि हुई है। जिससे किसानों कि चिंता बढ़ा दी है। बाताया जा रहा है कि इस ओलावृष्टि से ग्वार की फसलों को काफी नुकसान की आसंका जताई जा रही है। यहां सुबह से ही काफी तेज ठण्ड़ी हवाओं का दौर जारी रहा। यहां सुबह से ही आंधी के साथ घने बादल छाना शुरू हो गए।

आज सुबह से ही जोधपुर के आस-पास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। बादलों को देख किसान चिंतित नजर आए। फसलों की कटाई के वक्त इस तरह का मौसम फसलों के लिए नुकसानदायक होता है। सुल्ताना, सुथरवाला, पीटीएम जैसे नहरी क्षेत्र में बरसात का दौर जारी रहा।

बीकानेर में सुबह से बादल छाए रहें। ठण्ड़ी हवा के साथ कही-कही बौछारे हो रही है। घने बादलों के छाने से दिन में भी अंधेरा छाने लगा। तेह हवाओं से ठंडक में काफी इजाफा हो गया है। जिन किसानों ने अभी रबी की बिजाई की है उनके लिए तो यह बरसात फायदेमंद है लेकिन जिन किसानों की फसलें पकने को तैयार है उनके लिए यह बरसात काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

निकाय चुनाव : भाजपा से गठबंधन को लेकर हनुमान बेनीवाल को आया ये बड़ा बयान…

इंडो नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के कार्यक्रम में राधादेवी आयरन लेडी अवार्ड से सम्‍मानित

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular