Hometrendingबॉर्डर पर चल रहे बुलडोजर के मुद्दे पर गोविंदराम मेघवाल हुए आक्रामक,...

बॉर्डर पर चल रहे बुलडोजर के मुद्दे पर गोविंदराम मेघवाल हुए आक्रामक, कहा- पंचायत चुनाव में होगा सूपड़ा साफ

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के बॉर्डर एरिया में चल रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल आक्रामक तेवर दिखा रहे हैं। उन्‍होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि आगामी पंचायती राज चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री मेघवाल की अगुवाई में बुधवार को पूगल उपखंड मुख्यालय विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें खाजूवाला, पूगल और छतरगढ़ क्षेत्र से  किसान, मजदूर, युवा, सरपंच, जन प्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टरों तथा पैदल मार्च के साथ सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने अम्बेडकर भवन पूगल से एसडीएम कार्यालय पूगल तक पैदल मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय पूगल पर विशाल जनसभा की।

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सांसद अर्जुन राम मेघवाल और स्थानीय विधायक गरीबों पर हो रहे इस अत्याचार पर आंखें मूंदे बैठे हैं। पाकिस्तान सीमा से 50 किलोमीटर तक में वन विभाग के नाम पर घरों, दुकानदारों और छतरगढ़ में पूरी कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है, बेदखली के नोटिस दिए जा रहे हैं। बांड़का और पहलवान के बेरे स्थित मजारों व धार्मिक स्थलों को ढहाकर क्षेत्र के अस्तित्व और भाईचारे को ललकारा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाजूवाला क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को किसी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा और हिंदू, मुस्लिम, सिख व दलित एकजुट होकर इस तानाशाही का डटकर मुकाबला करेंगे।

पूर्व मंत्री ने किसानों के जल संकट को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पोंग डैम में 1324 फुट से अधिक पानी उपलब्ध होने के बावजूद भजनलाल सरकार खाजूवाला के किसानों को सिंचाई के लिए 4 में से 2 समूह में पानी नहीं दे रही है। इसके कारण किसानों की नरमा, मूंगफली और मूंग की खड़ी फसलें जलकर बर्बाद हो रही हैं। एक तरफ किसान को डीएपी व यूरिया खाद नहीं मिल रही है, तो दूसरी तरफ दशकों से बसे परिवारों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने नहरें बनाकर इस मरुस्थल को आबाद किया था, लेकिन भाजपा सरकार इसे तबाह करने पर तुली हुई है। राष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए गोविंदराम मेघवाल ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे 2 लाख युवाओं पर लाठियां बरसाई गईं और विरोध जताने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में लिया गया। जिसके विरोध में आज पूगल चैराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

उन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय व सहयोगियों द्वारा कथित रूप से की गई 2000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं तथा काशी, केदारनाथ व बुटाटी धाम में हुई अनियमिताओं की सीबीआई या संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। मेघवाल ने राज्य सरकार व प्रशासन को चेताते हुए ऐलान किया कि यदि 15 दिनों के भीतर तोड़फोड़ की अमानवीय कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई गई, पीड़ितों को मुआवजा व पट्टे नहीं दिए गए तथा फसलों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया, तो बीकानेर कलेक्ट्री व एसडीएम कार्यालय का घेराव कर वृहद स्तर पर ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू किया जाएगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि आगामी खाजूवाला नगरपालिका और पंचायती राज चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब दें। सभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी पूगल को ज्ञापन सौंपा गया।

जनसभा की अध्यक्षता क्षेत्र के 85 वर्षीय बुजुर्ग नेता हाजी नजरू खान ने की। मंच पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही इस प्रदर्शन में रामेश्वर गोदारा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष खाजूवाला-पूगल, क्यामूदीन पड़िहार, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष छतरगढ, गौरव चैहान प्रधान पूगल, यासीन खां उपप्रधान पूगल, राजेन्द्र जांगू जिला महामंत्री, कांग्रेस जिला देहात, रामकुमार तेतरवाल, पीसीसी सदस्य, मोहम्मद अली डंडी सरपंच, हाजी सरीफ, नाजू खां सरपंच, चेतराम भाम्भू, सरपंच, राजाराम कस्वां शोकत अली सरपंच, जियाराम संरपंच, त्रिलोक भींचर, हरि महाराज, मुकेश सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, पदमाराम चैहान, रामनिवास, भंवर डायरेक्टर, अब्दुल सत्तार, कमलेश गिला, मामराज सहारण, गणेश जोशी, सहीराम मेघवाल, जेठाराम सुथार, रामेश्वर लाल ज्याणी, महमूद खां गंगाजली, सदीक खां सरपंच, मुमताज कंकराला, भंवरदान चारण, पृथ्वीराज बाघला, नरेन्द्र सिंह चारण, मनीराम, अब्दुल सत्तार, राजाराम कस्वां, सुभान खां, सफी सम्मेवाला, असगर थारुसर, दुलाराम, भादरराम, रामप्रताप, राजू मेघवाल, राजूराम रामसर व अन्य जनप्रतिनिधि व लोग शामिल हुए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular