HometrendingBikaner Crime : चालान में लेटलतीफी, दो साल बाद भी अदालत में...

Bikaner Crime : चालान में लेटलतीफी, दो साल बाद भी अदालत में पेश नहीं किया, परिवादी ने आईजी से लगाई गुहार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर पुलिस थाने में दो साल पहले दर्ज कराए गए मामले में अभी तक चालान की कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में परिवादी सार्दुल कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह बेनीवाल ने पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश को ज्ञापन देकर न्‍याय की गुहार लगाई है। बेनीवाल ने आईजी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया है कि मैंने 24 अगस्‍त 2024 को थाना सदर बीकानेर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसकी एफ.आई.आर. संख्या 403 / 2024 है। लगभग दो वर्ष बीतने के बावजूद पुलिस ने आज तक न्यायालय में चालान पेश नहीं किया है और प्रकरण में निरंतर विलम्ब किया जा रहा है।

परिवादी ने बताया कि इस अवधि में गुंडा तत्वों द्वारा हमारी संपत्ति पर अवैध कब्जे के प्रयास किए जा रहे हैं तथा संपत्ति एवं परिवारजनों पर हमले किए गए हैं। इस संबंध में मैंने 13 मई 2026 जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था, परन्तु आज तक न कोई कार्यवाही हुई है और न ही कोई ठोस जानकारी दी गई है। इसके बाद यह प्रकरण केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी के समक्ष भी प्रस्तुत किया जा चुका है, ताकि उनके स्तर से भी इस मामले में हस्तक्षेप हो सके। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। परिवादी ने आईजी से रेंज स्तर से हस्तक्षेप कर थाना सदर पुलिस को चालान अविलम्ब न्यायालय में पेश करने के लिए निर्देशित करने की गुहार लगाई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular