बीकानेर abhayindia.com राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की तहसील इकाई श्री कोलायत की महासमिति का अधिवेशन आज दिनांक11 मार्च 2021 को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माधोगढ़ (श्री कोलायत) में हुआ। तहसील इकाई के अधिवेशन को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की वाजिब मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। चुनाव पर्यवेक्षक गुरुप्रसाद भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में संगठनों का अपना महत्व है संगठन होने के कारण से ही सरकार पर दबाव पड़ता है जिससे की सरकारें कर्मचारियों को अनावश्यक कार्य में नहीं लगाती।
अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा की सरकार को प्रबोधक एवं शिक्षकों के बीच जो वेतन विसंगति है उसे शीघ्र दूर करना चाहिए संगठन ने इस हेतु कई बार राज्य सरकार से निवेदन किया है अतः सरकार को शीघ्र अति शीघ्र प्रबोधक की उक्त वेतन विसंगति को दूर करना चाहिए।
नवीन कार्यकारिणी में भंगा सिंह यादव (सभाध्यक्ष), मेहबूब अली (तहशील अध्यक्ष) ,हरीश वाधवानी (तहशील मंत्री), सुधीर दाधीच (तहशील कोषाध्यक्ष), अंजुमन आरा (तहशील महिला मंत्री), इंद्र कंवर (संघठन मंत्री), मनोज मोदी, जय प्रकाश (उपाध्यक्ष), सुरेंद्र कुमार (तहशील प्रचार मंत्री), दीपक (तहशील संयुक्त मंत्री), राजकुमार, सुषमा शर्मा, राजेन्द्र सिंह, रेवन्त कुमार, मुकेस ओर हरीश गोस्वामी (सदस्य) निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। जिला मंत्री गोविंद भार्गव ने नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी को सपथ दिलाई ओर संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।




















