








श्रीगंगानगर Abhayindia.com राज्य सरकार द्वारा एग्रीस्टेक डिजिटल क्रॉप सर्वे योजना अंतर्गत फसल खरीफ संवत् 2082 हेतु गिरदावरी कार्य श्रीगंगानगर जिले में 1 अगस्त 2025 से प्रारम्भ किया जा चुका है। जिले के 126 पटवार मंडल जिनमें डीसीएस योग्य कुल खसरों में से 2 प्रतिशत से कम डीसीएस गिरदावरी करने वाले 126 हलका पटवारियों को जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि इन हलका पटवारियों द्वारा विगत 33 दिवस में डीसीएस गिरदावरी के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रदत निर्देशों की पालना न कर आदेशों की अवहेलना की गई है। यह उनके राजकीय कार्यों एवं पदीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है।
उन्होंने बताया कि अनूपगढ के 19, गंगानगर के 25, गजसिंहपुर के 1, घड़साना के 15, पदमपुर के 5, रायसिंहनगर के 11, रावला के 7, करणपुर के 14, श्रीविजयनगर के 5, सादुलशहर के 8, सूरतगढ़ के 16 सहित कुल 126 हलका पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस संबंध में हलका पटवारियों को स्पष्टीकरण के लिए 3 दिवस का समय दिया गया है। निश्चित अवधि में हल्का पटवारी द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में उनके विरुद्ध राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियमों के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।


