जयपुर Abhayindia.com राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर डॉ. सुमंत व्यास को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है।
कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति डॉ. सुमंत व्यास के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की गई है।
इसी तरह राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर प्रो. बी. एल. वर्मा को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है। बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया है।कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. बी. एल. वर्मा के कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।
















