Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगहलोत सरकार में सामने आएंगे चौंकाने वाले नाम, कुछ दिग्गज रहेंगे बाहर,...

गहलोत सरकार में सामने आएंगे चौंकाने वाले नाम, कुछ दिग्गज रहेंगे बाहर, शपथ कल

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में होगा। राजभवन ने इसकी पुष्टि करने के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी है। इससे पहले सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर शनिवार को ही प्रोटोकॉल ड्यूटी में आठ आरएएस अधिकारी नियुक्त कर दिए थे।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की राहुल गांधी के साथ देर रात दिल्ली में चली मैराथन बैठकों के बाद राजस्थान के लगभग 24 नामों पर सहमति बन गई। इस बार मंत्रिमंडल में कई चौंकाने वाले नाम आ सकते हैं, जबकि कई दिग्गज नेता इससे बाहर भी रखे जा सकते हैं। मंत्रिमंडल के गठन में गहलोत और पायलट दोनों को बराबर प्रतिनिधित्व दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि युवा और अनुभवी के गठजोड़ को देखते हुए मंत्रिमंडल में लगभग आधे ऐसे नाम शामिल किए जा रहे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। ऐसे दिग्गज नेताओं के नाम मंत्रिमंडल से साफ हो सकते हैं, जो धड़ेबंदी के चलते नेताओं के यहां हाजिरी लगा रहे थे।

…तो 25 तक लगेगी अफसरों के तबादलों की झड़ी!

3500 रुपए के भत्ते के लिए बेरोजगारों में बढ़ा पंजीयन का उत्साह

…तो नई सरकार पुलिसकर्मियों को देगी वीकली ऑफ

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!