Friday, May 15, 2026
Hometrendingगहलोत सरकार ने इस कांग्रेस नेत्री को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी...

गहलोत सरकार ने इस कांग्रेस नेत्री को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जोधपुर देहात महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता बेनीवाल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने सोमवार को राजधानी जयपुर में गांधीनगर स्थित आयोग कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्‍होंने उपस्थित अधिकारियों का आहृान किया कि आयोग के महत्वपूर्ण कार्यो को आपके सहयोग से ही पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बाल अधिकारों से जुड़े प्रकरण बहुतायत में हैहम इन प्रकरणों का टीम गठित कर निस्तारण के प्रयास करेंगे।

बेनीवाल ने बाल श्रम की रोकथाम के लिए भी प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन देते हुए कहा कि समाज में दुष्कर्म जैसी घटनाएं भी बढ़ रही है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओं और बच्‍चों को शिक्षित करने के साथ उन्हें सावचेत भी करने का प्रयास करेंगे ताकि वे स्‍वयं भी अपनी रक्षा कर सकें।

बेजुबां पक्षियों के लिए बनाया 9 मंजिला रोटरी मरूधरा बर्ड हाउस

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!