Saturday, April 25, 2026
Hometrendingफ्रीडम फाइटर पारीक में कूट-कूट कर भरा था देशभक्ति का जज्बा :...

फ्रीडम फाइटर पारीक में कूट-कूट कर भरा था देशभक्ति का जज्बा : शर्मा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मूलचंद पारीक की 11वीं पुण्यतिथि पर जस्सूसर गेट मूलचंद पारीक सर्किल पर पुष्पांजलि स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पार्षद भवानी पारीक, कार्यक्रम संयोजक नित्यानंद पारीक ने पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा ने कहा कि स्व. मूलचंद पारीक में देश भक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। उन्होंने बीकानेर के विकास में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाई। नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा ने कश्मीर में आतंकवादी घटना की वजह से शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी दिलाई उसे तोडऩे का आतंकवादियों ने नापाक व घृणित कार्य किया है। देश को एकजुट होकर देश को तोडऩे वाली ताकतों से हमें मुकाबला करना है।

शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमनी संस्कृति को उन्होंने सदैव बढ़ावा दिया। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि हमें स्वतन्त्रता सेनानी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। राजनीतिक से ऊपर उठकर बीकानेर के विकास के लिए हमें काम करना चाहिए। आज देश जिस हालात से गुजर रहा है, ऐसे समय हमें अपने स्वतंत्रता सेनानी की याद आती है। कुछ स्वार्थी तत्व हिंसा का सहारा लेकर देश को तोडऩे के मंसूबे पाले हुए हैं, लेकिन भारत की सभ्यता और संस्कृति इतनी मजबूत है कि उसे तोड़ा नही जा सकता। इस अवसर पर सांगीलाल वर्मा, हैदर मिर्जा बेग, गुलाम मुस्तफा, राहुल जादुसंगत, आरती आचार्य आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

यूआईटी : 60 दिनों में होने वाला यह काम अब महज 3 तीन दिन में हो जाएगा

घरों में चलने वाली दुकानों का होगा सर्वे, सड़क पर नहीं बेच सकेंगे ये सामग्री

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!