








बीकानेर Abhayindia.com आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन वैशाख शुक्ल द्वादशी 28 अप्रैल को महानंदजी महादेव मंदिर परिसर में किया जाएगा। कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में होने वाले इस यज्ञोपवीत संस्कार के लिए 26 अप्रैल तक फार्म स्वीकार किए जाएंगे। समिति के किशन पुरोहित में बताया कि अब तक 80 बटुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। समिति के दाऊ लाल कल्ला ने बताया की सभी बटुकों को प्रातः 7:30 बजे पहुंचना होगा।
रविंद्र आचार्य ने बताया कि गणेश पूजन, ब्रह्मा पूजन, षोडश मातृका, सप्तघृत मातृका, वेद माता गायत्री माता पूजन के उपरांत सभी विप्र बालकों को यज्ञोपवीत धारण करवाया जाएगा एवं मंत्र दीक्षा दी जाएगी। कार्यकर्ता पवन जोशी के अनुसार समिति का उद्देश्य हमारे वैदिक संस्कारों को अक्षुण्ण रखते हुए यज्ञोपवीत संस्कार में होने वाले अपव्यय को रोकना है इस कार्यक्रम के निमित्त मायरा, देराड़ी एवं किसी भी प्रकार का प्रीतिभोज करना सख्त मना है एवं आयोजन में शामिल होने वाले सभी परिवारजन इस नियम का पालन भी सहर्ष करते हैं। गणेश आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महानंद जी मंदिर परिसर में हुई बैठक में शिव आचार्य, रोहित आचार्य, अमरचंद आचार्य, निखिल आचार्य, विजय नारायण, अमित नारायण, विनोद आचार्य, महेंद्र आचार्य, नमामि शंकर आचार्य एवं माधव बिस्सा सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


