Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 31 से, पंजीकरण 20 से शुरू

बीकानेर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 31 से, पंजीकरण 20 से शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं बिहाणी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 31 जनवरी 2020 को सुमित्रा देवी सीताराम बिहाणी की स्मृति में बीकानेर जिला उद्योग संघ परिसर औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार में शिशु रोग, गुर्दा रोग, हृदय रोग, स्पाइन रोगों तथा दंत चिकित्सा का नि:शुल्क शिविर आयोजित होने जा रहा है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि दंत चिकित्सा शिविर में डॉ. विनोद बिहाणी, डॉ. उर्वशी बिहाणी, डॉ. मुकेश आहूजा, डॉ तनवी बिहाणी, डॉ. विनीत द्वारा नि:शुल्क दांतों का एक्सरेए दांत निकालने की भी सेवाएं प्रदान की जायेगी।

बीकानेर की आशा पारीक को जयपुर में मिला ये अवार्ड…

हृदय रोग के लिए डॉ. देवेन्द्र अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे और ई.सी.जी. की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एल. पेडीवाल एवं सहयोगी के रूप में डॉ. कुसुम पेडिवाल अपनी सेवाएं देंगी। बाल रोगियों की आवश्यकतानुसार खून की जांच भी निशुल्क की जायेगी। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर गोदारा द्वारा परामर्श सेवाएं दी जायेगी साथ ही गुर्दा रोगियों के लिए आवश्यक खून की जांचों की भी नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बीकानेर : वार्ड 56 से शुरू हुआ ’प्लास्टिक मुक्त वार्ड’ अभियान

आयोजन सचिव डॉ. विनोद बिहाणी ने बताया कि शिविर में स्पाइन रोगों जैसे साइटिका, कमर में फेक्चर, स्पाइनल टीबी, सर्वाइकल स्पोंडीलोसिस, कमर दर्द, पैरों में दर्द आदि का इलाज स्वीटजरलैंड, जर्मनी, आंध्रप्रदेश व चंडीगढ़ से प्रशिक्षित डॉ. मोहित बिहाणी, स्पाइन सर्जन एवं उनके सहयोगी डॉ. माधविका बिहाणी, डॉ. हर्षिता बिहाणी व अन्य चिकित्सकों द्वारा सेवा प्रदान की जायेगी।

बीकानेर में सीएए के समर्थन में भाजपा ने कराए हस्‍ताक्षर, मिस्‍ड कॉल…

बीकानेर में राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी : …तभी महिलाएं बन सकेंगी सशक्‍त

शिविर में आने वाले स्पाइन रोगी असमर्थ होने पर उनका ओपरेशन भी निशुल्क किया जाएगा और ओपरेशन में काम आने वाले इम्प्लांट भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जायेंगे। साथ ही यह भी बताया कि समग्र चिकित्सा व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी और पंजीकरण हेतु दिनांक 20.01.2020 से बीकानेर जिला उद्योग संघ के कार्यालय सचिव सावन पारीक के मोबाइल नंबर 9828014340 एवं मोनू गहलोत 8209181593 पर सम्पर्क किया जा सकता है और समस्त रोगियों के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक होगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!