Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में सीएए के समर्थन में भाजपा ने कराए हस्‍ताक्षर, मिस्‍ड कॉल...

बीकानेर में सीएए के समर्थन में भाजपा ने कराए हस्‍ताक्षर, मिस्‍ड कॉल…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com भारतीय जनता पार्टी गोपेश्वर मंडल द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में मिस्ड कॉल एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। गंगाशहर स्थित विधा निकेतन स्कूल चौराहा पर आयोजित अभियान में सैकड़ों की संख्या में गंगाशहर क्षेत्र के नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर एवं मिस्ड कॉल की गई।

अभियान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय नागरिकों को अधिनियम के विषय में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिकता संशोधन 2019 के पत्रक एवं बुकलेट वितरण का कार्य भी किया गया।

बीकानेर में राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी : …तभी महिलाएं बन सकेंगी सशक्‍त

अभियान के आयोजक भाजपा गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत ने उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एव स्थानीय नागरिकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी विजय आचार्य. जिला महामंत्री मोहन सुराणा. पाबूदान सिंह. विजय कोचर, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका, अनिल शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रंगा, अश्विनी रामावत, गणेश जाजड़ा, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज पारख, प्रेम गहलोत, योगेश पुरोहित, रमेश भाटी, पार्षद मुकेश पंवार, हरिओम कंडेला, शिव चंद मारू, रामदयाल शर्मा, बंशीलाल तंवर, पूर्व पार्षद राजकुमारी बैद, महिला मोर्चा इन्द्रा व्यास, मदन पाईवाल,  दीपक गहलोत, मुलतान वैद, लक्ष्मण गहलोत, संजय भाटी, शिखर चन्द डागा, मुरली व्यास, रिषीराज गहलोत, प्रहलाद पंचारिया आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!