Hometrendingमरीजों के लिए किया निःशुल्क बस सेवा का शुभारम्भ

मरीजों के लिए किया निःशुल्क बस सेवा का शुभारम्भ

जयपुर Abhayindia.com निम्स हॉस्पिटल जयपुर ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के मरीजों के लिए किया निःशुल्क बस सेवा का शुभारम्भ किया है। इस अवसर पर निम्स के डायरेक्टर डॉ. पंकज सिंह ने बताया की हमारे चेयरमेन डॉ. बलवीर सिंह तौमर का उदेश्‍य सबको गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधायें प्रदान करने को ध्यान में रखते हुए हमने मरीजों के लिए बीकानेर, हनुमानगढ और श्रीगंगानगर, से भी निःशुल्क बसों की व्यवस्‍था की है।

डॉ. पंकज ने बताया की दूर दराज का मरीज बीमारी के शुरुआती खर्चें से ही डरकर चिकित्सकों से परामर्श व जॉचें नहीं करवाता है। जिससे बीमारी बढती जाती है और एक दिन बहुत भयानक रुप धारण कर लेती है। इन सबसे राहत के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था की है जिससे मरीज के आने जाने का समय व पैसा दोनों बचेंगे।

डॉ. पंकज ने कहा कि निम्स में कर्मचारियों की सेवा भावना से ही मरीजों का सफल उपचार हो पाता है। इस कारण इन बसों को कर्मचारियों ने ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निम्स हॉस्पिटल शुरुआत से ही सामाजिक सरोकार के कार्यो में अग्रणी है। इसके तहत ही हमने यह सुविधा राजस्थान व आस–पास के प्रदेशों से की हैं।

राजस्‍थान : खुलने वाला है तबादलों का पिटारा, इन अफसरों का लगेगा नंबर, विधायकों-मंत्रियों की चलेगी…

बिजली संबंधी शिकायतों के लिए बीकेईएसएल ने जारी किए नम्बर

राजस्‍थान : मकान बनाने वालों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब इस साइज के भूखंडधारकों को फ्रंट सैटबेक नहीं…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular