Hometrendingहक के पैसों की आस में बीत गए चार साल....

हक के पैसों की आस में बीत गए चार साल….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com रोडवेज की नौकरी पूरी कर सेवानिवृत हुए कार्मिकों को चार साल बीतने के बाद भी अपने हक के पैसों का इंतजार है। वेतन के अलावा मिलने वाले परिलाभों का भुगतान आज भी अटका है। अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए आज रोडवेज के रिटार्यड कार्मिकों के संयुक्त मोर्चे ने केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अपनी मांगों को लेकर रोडवेज के प्रबंध निदेशक के नाम एक ज्ञापन कार्यवाहक मुख्य प्रबंधक नेमीचंद प्रजापत को सौंपा।

इंतेहां हो गई इंतजार की…

रोडवेज के पास बजट का अभाव है। इस स्थिति में नियमित कर्मचारियों का वेतन और सेवानिवृत्तों की पेंशन हर माह देने में भी रोडवेज प्रबंधन के पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में जुलाई 2016 से प्रदेशभर के करीब साढ़े तीन हजार सेवानिवृत्त कार्मिकों के 600 करोड़ रुपए का भुगतान बकाया पड़ा है। इसमें बीकानेर के 120 सेवानिवृत्त कार्मिक है, जिनका 10 करोड़ रुपए बकाया पड़ें है।

आंदोलन जारी रहेगा

संयुक्त मोर्चा के शाखा सचिव गिरधारी लाल ने रोष जताते हुए बताया कि बकाया की मांग को लेकर अब आंदोलन लगातार चलेगा। आज बस स्टैण्ड पर प्रदर्शन किया है, मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलक्टर को देंगे। इसके बाद 15 से 25 जुलाई तक जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएंगे।

यह हुए शामिल

प्रदर्शन में हनुमंत मेहरा, विक्रम सिंह राठौड़, गिरधारी लाल, जगतपाल धतरवाल, किसन सिंह चौहान, रविन्द्र जेतली, बालकृष्ण, श्यामदीन अब्दुल रहमान, महावीर सिंह, मदन सिंह, रामेश्वर खीचड़, हेमसिंह आदि शामिल हुए।

बीकानेर में 13 और नए कोरोना मरीज आए सामने….

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना का कहर आज भी जारी है। आज अभी-अभी 13 ओर नए कोरोना मरीज सामने आने की खबर आई है। इसके साथ ही बीकानेर में अब

तक 906 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया ि‍कि आज नए मरीज पवनपुरी, गंगाशहर, सुदर्शना नगर, सेवगों की गली, सोनगिरी कुआं, सार्दुलगंज, चौपडाबाडी, पुरानी लाइन, चौपडा स्‍कूल के पास, अमरपुरा क्षेत्र से आए हैं।

बीकानेर : परकोटे के आधा दर्जन से ज्‍यादा इलाकों में आए मरीज…

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना कहर रविवार को भी जारी है। आज आठ पॉजीटिव के बाद अभी-अभी 23 और नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि अभी आए 23 नए केस गोपेश्‍वर बस्‍ती, लखोटिया चौक, नत्‍थूसर गेट, पारीक चौक, रत्‍ताणी व्‍यासों का चौक, वैध मघाराम कॉलोनी, बिन्‍नाणी चौक, मुक्‍ताप्रसाद, नयाशहर, वाल्‍मीकि बस्‍ती, बारह गुवाड, रानीबाजार, साले की होली, बाबू लाल फाटक, नत्‍थूसर बास आदि क्षेत्रों में मिले हैं। इसके साथ ही बीकानेर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 893 पहुँच गया है।

इससे पहले आठ मरीज गोगागेट, हैड पोस्‍ट ऑपिफस, सारण पेट्रोल पंप, तिलक नगर, डूडी पेट्रोल पंप के पीछे, जेएनवी कॉलोनी में सामने आए हैं।

बीकानेर के कोने-कोने से आए 106 कोरोना मरीज

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कोरोना मरीजों की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच, अभी-अभी कोरोना के 106 नए मरीज सामने आए हैं। एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी और सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है।

बीकानेर में आज ये नए केस मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी, बिन्‍नाणी चौक, पाबू बारी, नत्‍थूसर गेट, पुष्‍करणा स्‍कूल के पास, पारीक चौक, समता नगर, चौपडाबाडी, जस्‍सूसर गेट, शिवा बस्‍ती, लालीमाई बगीची के पास, स्‍वामियों का मोहल्‍ला, तेलीवाडा चौक, मोहल्‍ला सिपाहियान, तेलीवाडा चोक, सर्वोदय बस्‍ती, पुरानी जेल रोड, मूंधडाेें का चौक एसआर हॉस्‍टल, धोबी तलाई, अंबेडकर कॉलोनी, रथखाना कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, उदयरामसर, बडा बाजार, भीनासर, गंगाशहर, नोखा मंडी, गोपेेेश्‍वर बस्‍ती, लक्ष्‍मीनाथ मंदिर, बीदासर बारी, डागा चौक, मुक्‍ताप्रसाद नगर, बारह गुवाड, सब्‍जी मंडी बीकानेर, अंत्‍योदय नगर, रानी बाजार, विश्‍वकर्मा गेट, इन्‍द्रा कॉलोनी, पवनपुरी, जोशीवाडा, मदीना मस्जिद रोड, नत्‍थूसर बास, बेणीसर बारी, गजनेर रोड, गेमना पीर रोड, आडसर बास श्रीडूंगरगढ, बिग्‍गा बास श्रीडूंगरगढ  क्षेत्रों से आए हैं।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!