बीकानेर abhayindia.com भाजपा बीकानेर शहर एवं देहात जिले के निर्माणाधीन जिला कार्यालय का नींव पूजन का शुभ मूहर्त 14 मार्च को सुबह 10:30 बजे तय हुआ निर्माणाधीन कार्यालय पूजन स्थल गांधीनगर कॉलोनी ( लालगढ़) बीकानेर में होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक बीकानेर पूर्व सुश्री सिद्धि कुमारी, विधायक लूणकरणसर सुमित गोदारा, विधायक नोखा बिहारीलाल बिश्नोई, महापौर सुशीला राजपुरोहित, शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत व भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।