Thursday, June 4, 2026
Hometrendingवायरल वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री गोविंदराम ने किया माफी मांगने से...

वायरल वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री गोविंदराम ने किया माफी मांगने से इंकार, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सोशल मीडिया पर वायरल कथित एक वीडियो को लेकर आरोपों से घिरे पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल के तेवर अब भी तीखे बने हुए हैं। एक ओर जहां आज कांग्रेस नेताओं ने सर्व समाज के सहयोग से कलेक्‍ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए गोविंदराम मेघवाल से मांगी मांगने का दबाव बनाया वहीं, दूसरी ओर गोविंदराम ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि वे यदि एक हजार लोग एकत्रित करेंगे तो मैं दो हजार लोग एकत्रित करूंगा। मैं किसी भी तरह राजनीतिक षडयंत्र के दबाव में नहीं आऊंगा।

पूर्व मंत्री मेघवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो को लेकर आज एक बार फिर केन्‍द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रविशेखर मेघवाल पर निशाना साधा। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर ही वीडियो वायरल करके उसे एडिट किया गया। मेघवाल ने कहा कि आगामी निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस का अच्‍छा माहौल बना हुआ है और भाजपा चुनाव हारती नजर आ रही है। इसीलिए विरोधी इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। मेघवाल ने वीडियो में बोले गए शब्‍दों को लेकर माफी मांगने की बात से भी साफ इंकार किया है।

इधर, यूथ कांग्रेस नेता भंवर कूकणा की अगुवाई में आज अनेक कांग्रेस नेताओं ने सर्व समाज के लोगों के साथ कलेक्‍ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता कूकणा ने कहा कि गोविंदराम मेघवाल ने वायरल वीडियो में दिवंगत नेता रामेश्‍वर डूडी, पूर्व मंत्री बीडी कल्‍ला, शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल को लेकर अशोभनीय भाषा का इस्‍तेमाल किया जिसे हम बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। उन्‍होंने कहा कि आज हमने विरोध प्रदर्शन के माध्‍यम से प्रशासन से वीडियो के संबंध में छत्‍तरगढ थाने में दर्ज एफआईआर की निष्‍पक्ष जांच करने तथा पार्टी आलाकमान से गोविंदराम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!