Hometrendingव्‍यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ाेतरी, नई दरें आज से...

व्‍यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ाेतरी, नई दरें आज से ही लागू

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जंग के चलते दुनियाभर में पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में लगातार उछाल आ रहा है। इस बीच, आज व्‍यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने व्‍यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें आज से लागू हो गई है। राजधानी जयपुर में अब व्‍यावसायिक गैस सिलेंडर 2106 रुपए में मिलेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले 7 मार्च को घरेलू और व्‍यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मार्च में घरेलू सिलेंडर 60 रुपए और व्‍यावसायिक सिलेंडर 114.50 रुपए महंगा हुआ था।

कहां, कितनी हुई बढ़ोतरी

जयपुर में 2106 रुपए

अजमेर में 2,058

अलवर में 2,142

बांसवाड़ा में 2,175.50,

बाड़मेर में 2,151

ब्यावर में 2,060.50

भरतपुर में 2,129

भीलवाड़ा में 2,093

बीकानेर में 2,140.50

चूरू में 2,168.50

श्रीगंगानगर में 2,171

हनुमानगढ़ में 2,169

जयपुर में 2,106

जैसलमेर में 2,144

जालोर में 2,152.50

झालावाड़ में 2,157

झुंझुनूं में 2,138.50

जोधपुर में 2,117.50

कोटा में 2,147.50

नागौर में 2,120.50

पाली में 2,123.50

फलौदी में 2,144

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular