Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में "अपनों" से ही घिरे पूर्व मंत्री गोविंदराम, इधर- मंत्री पुत्र...

बीकानेर में “अपनों” से ही घिरे पूर्व मंत्री गोविंदराम, इधर- मंत्री पुत्र रविशेखर ने भी खोल दिया मोर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद आरोपों से घिरे कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल पर कांग्रेस और भाजपा दोनों की ओर से बयानों के तीखे बाण चले हैं। एक ओर जहां शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस में उन पर निशाना साधते हुए कहा कि कथित वीडियो की जांच कराने और उसमें दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए उन्‍होंने प्रदेश के नेताओं को अवगत करा दिया है। उन्‍होंने कहा कि अपनी ही पार्टी के नेताओं के बारे में अनर्गल भाषा का उपयोग करने से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्‍होंने गोविंदराम मेघवाल की ओर से (खुद) पर लगाए गए आरोपों के जवाब में कहा कि मुझे पार्टी के संविधान के अनुसार जिलाध्‍यक्ष बनाया गया था इसमें किसी अन्‍य पार्टी के लोगों का हाथ नहीं था।

इधर, केन्द्रीय कानून राज्‍यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रविशेखर मेघवाल ने भी गोविंदराम पर जमकर बयानों के बाण चलाए। उन्‍होंने आज प्रेस कांफ्रेंस में गोविंदराम मेघवाल को न केवल नसीहत दी बल्कि चुनौती भी दे दी। उन्‍होंने कहा कि वे अपनी भाषा पर संयम नहीं रख पाते। उलटा-सीधा बोलते हैं और हर बार आरोप हमारे पर लगाते है। उन्‍हें बार-बार हमारा नाम लेना बंद करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हम संयम से काम लेने वाले हैं। हमारी राजनीति विचारधारा की राजनीति हैं। मैं उन्‍हें सलाह देता हूं कि वे बार-बार हमारा नाम लेना बंद करें अन्‍यथा भविष्‍य में हम इस पर निर्णय लेने को स्‍वतंत्र रहेंगे। हालांकि, उन्‍होंने मौजूदा हालात में कानूनी कार्रवाई करने की बात नहीं कही।

आपको बता दें कि गोविंदराम मेघवाल के कथित वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्‍तीफों का दौर भी शुरू हुआ है। वहीं, यूथ कांग्रेस के नेता भंवर कूकणा ने कहा है कि एक अप्रेल को सर्व समाज की ओर से बीकानेर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि वीडियो में जिन नेताओं के नाम लेकर अपशब्‍दों का उपयोग किया गया है उसे लेकर गोविंदराम को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी, अन्‍यथा विरोध तेज किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!