HometrendingBikaner Crime : नकली नोट को असली बताकर धोखाधड़ी करने का आरोप,...

Bikaner Crime : नकली नोट को असली बताकर धोखाधड़ी करने का आरोप, 9 जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नकली नोट को असली बताकर धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। नापासर पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में भारतीय मनोरंजन बैंक के नकली नोट बरामद किए है। वहीं, थाने की एसएचओ की ओर से इस मामले में नौ जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर से भारी मात्रा में भारतीय मनोरंजन बैंक के नकली नोट बरामद किए गए है। आरोपी एक गिरोह बनाकर भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा के रूप में भारतीय मनोरंजन बैंक के जाली नोट रखकर उन्‍हें असली भारतीय मुद्रा बता कर प्रयोग में लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी राजेश जाखड़ पुत्र सांवरमल, अशोक जाखड़ पुत्र लालचंद, मुनीराम जाखड़ पुत्र हेमाराम, रामस्‍वरूप गाट, बनवारी गाट, मनफूल तर्ड, ओमप्रकाश पुत्र जगदीश जाखड़, रामपाल पुत्र तोलाराम गाट व बलराम जाखड़ निवासी सभी तेजरासर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई कविन्‍द्र कुमार को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular