Hometrendingपूर्व क्रिकेटर एवं यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान नहीं रहे, कोरोना....

पूर्व क्रिकेटर एवं यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान नहीं रहे, कोरोना….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली :  UP सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के यह दूसरे मंत्री हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई है।

खबरों की मानें तो शनिवार को चेतन चौहान की किडनी फेल हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। चेतन चौहान पिछले महीने कोरोना से संक्रमित हो गए थे। चेतन चौहान की बीते जुलाई महीने में कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार रात अचानक किडनी फेल हो जाने जाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था। उनकी हालत नाजुक थी।

चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को बरेली में हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक क्रिकेटर के तौर पर शुरू किया था। बल्लेबाज सुनील गावस्कर के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। चेतन चौहान ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए और उनका सार्वाधिक स्कोर 97 रहा। करियर में बिना शतक लगाए (1969-1981) दो हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

 

 

Preview YouTube video कलक्टर का दिल हुआ गार्डन- गार्डन, पार्कों का किया निरीक्षण

 

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!