Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरसीएम वसुंधरा की यात्रा के बाद बीकानेर आएंगे पूर्व सीएम गहलोत

सीएम वसुंधरा की यात्रा के बाद बीकानेर आएंगे पूर्व सीएम गहलोत

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान गौरव यात्रा के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे छह सितम्बर को बीकानेर आएंगी। इसके दो या तीन दिन बाद यानी 8 व 9 को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर आ सकते हैं। गहलोत के पूर्व में 22 अगस्त को बीकानेर आने का कार्यक्रम था। तब वे यहां नवनिर्मित श्री हीरेश्वर महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले थे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक के चलते गहलोत के यहां आने का कार्यक्रम रद्द हो गया था।

पार्टी सूत्रों की मानें दो दिन पहले ही कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर उन्हें बीकानेर आने का आमंत्रण दिया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आठ व नौ सितम्बर को बीकानेर आने की हामी भी भरी है। पूर्व मुख्यमंत्री यहां श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर में स्वर्गीय सेठ हीरालाल गहलोत के मूर्ति के अनावरण के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है।

इधर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा के छह सितम्बर को बीकानेर आने के मद्देनजर जिला प्रशासन और भाजपा संगठन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। सितम्बर के आरंभ में बीकानेर में दो दिग्गज नेताओं के आगमन पर सियासी हलचल तेज होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

सभाएं होगी, रोड शो निकलेगा

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा आगामी छह सितम्बर को सुबह सबसे पहले नोखा के मुकाम धाम आएंगी। यहां दर्शन के बाद वो कोलायत, लूनकरणसर और पूगल में आमसभाओं को संबोधित करेंगी। पूगल से सीधे हेलीकॉप्टर से सीएम राजे पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगी। यहां से वे श्री बड़ा गणेशजी मंदिर के दर्शन करने के बाद गोकुल सर्किल से शो शाम करीब साढ़े पांच बजे यात्रा के साथ रवाना होंगी। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा गोकुल सर्किल से जस्सूसर गेट होते हुए चौखूंटी ओवरब्रिज, हैड पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए सार्दुल सिंह सर्किल से जूनागढ़ पहुंचेंगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!