Saturday, April 25, 2026
Homeबीकानेरशिव मंदिरों में अभिषेक की धारा, दिनभर रही रौनक

शिव मंदिरों में अभिषेक की धारा, दिनभर रही रौनक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। सावन मास के अंतिम दिन शहर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, रुद्राभिषेक आदि के आयोजन हुए। पूगल रोड स्थित नवनिर्मित श्रीहीरेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्मसागर, रंगोलाई, धरणीधर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। श्रीरत्नेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी दिन पूर्णिमा को नगेन्द्र नारायण किराड़ू, पं. शिव कुमार एवं श्याम सुंदर किराडू द्वारा दुग्धाभिषेक किया गया।

श्रीभूतनाथ मंदिर मे ११ किलो विजया का छिणाव

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। गजनेर रोड चुंगी चौकी स्थित श्रीभूतनाथ मंदिर में सावन के अंतिम दिन रविवार को भगवान शिव का विशेष पूजन एवं शृंगार किया गया। इस अवसर पर 11 किलो विजया का छिणाव किया। आयोजन से जुड़े भरत व्यास (लालू) ने बताया कि मेरे पिताजी स्वर्गीय राधेश्याम व्यास (जय भूतनाथ) की ओर से कई साल पहले से ही दो अवसरों पर विजया छिणाव, विशेष पूजा-अर्चना एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाता रहा है। उन्हीं के आशीर्वाद इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। विजया के छिणाव अवसर पर मास्टर मदन जैरी, केदारनाथ पारीक सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने शिव मंत्रों से समूचे मंदिर परिसर को गूंजा दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!